खेल डेस्क. भारत और पाकिस्तान का क्रिकेट रोमांच अब कोलकाता जा पहुंचा है। गुरुवार को दोनों टीमें सीरीज के दूसरे वनडे मुकाबले में भिड़ेंगी। एक ओर मेहमान पाकिस्तान टीम लकी ग्राउंड ईडन गार्डन्स में जीत दर्ज कर सीरीज पर कब्जा जमाने की कोशिश करेगा, वहीं दूसरी ओर मेजबान टीम इंडिया पिछले साल की मायूसियों को भुला कर साल की विजयी शुरुआत करने पर ध्यान फोकस करेगी।
इंडियन लॉर्ड्स नाम से मशहूर कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान से दोनों ही टीमों की खट्टी-मीठी यादें जुड़ी हुई हैं। क्रिकेट के लिए दीवानी कोलकाता की जनता ने कई बार यहां हुड़दंग मचा कर मेजबान टीम को शर्मसार किया है। वहीं दूसरी ओर यह मैदान कई महान रिकॉर्ड्स का गवाह भी रहा है।
1864 में बने ईडन गार्ड्स के मैदान पर पहला वनडे मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच ही खेला गया था। यही नहीं, पाकिस्तानी टीम यहां एक भी मैच नहीं हारी। फिर चाहे टक्कर मेजबान भारत से हुई हो या किसी विदेशी टीम से, पड़ोसी टीम ने लगभग हर बार यहां फतेह हासिल की है।
आगे क्लिक कर जानिए, ईडन गार्डन्स के वनडे इतिहास से जुड़ी कुछ बेहद खास यादें...