कोच्चि. राजकोट में 9 रन की नजदीकी हार के बाद टीम इंडिया ने कोच्चि में बेहतरीन वापसी की। मेजबान टीम ने अपने हरफनमौला प्रदर्शन से
इंग्लैंड को 127 रन से हरा कर सीरीज में 1-1 से बराबरी हासिल कर ली। सौराष्ट्र के स्टार रवींद्र जडेजा मैन ऑफ द मैच रहे।
कोच्चि के नेहरू स्टेडियम में टीम इंडिया ने इंग्लैंड के सामने 286 रन की चुनौती रखी थी, जिसके जवाब में मेहमान टीम कुल 158 रन बना कर 36 ओवरों में ही ढेर हो गई। जडेजा ने नाबाद 61 रन बनाने के साथ ही दो अहम विकेट भी चटकाए, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच करार दिया गया।
आगे क्लिक कर जानिए, कोच्चि वनडे के वे 6 लम्हे जो बदल गए मैच की कहानी...