अहमदाबाद. टीम इंडिया को मुंबई की अंडर-14 टीम से कुछ सीख लेने की जरूरत पड़ सकती है। अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में हो रहे वेस्ट जोन ट्रॉफी टूर्नामेंट में मुंबई की टीम में अर्जुन तेंडुलकर जैसा बड़ा नाम होने के बावजूद उन्हें प्लेयिंग इलेवन में खेलने का मौका नहीं दिया गया।
गुजरात के खिलाफ पहले मैच में अर्जुन को बेंच पर बैठ कर ही संतोष करना पड़ा। हालांकि, उन्होंने अभ्यास सत्र के दौरान अपनी टीम के साथ जम कर पसीना बहाया। लेकिन प्रैक्टिस सेशन के बाद उन्हें यह बता दिया गया कि वे प्लेयिंग इलेवन का हिस्सा नहीं होंगे।
टूर्नामेंट का अगला मैच 25 तारीख को मोटेरा में ही खेला जाएगा। अब देखने वाली बात यह है कि उस मैच में उन्हें मौका मिलता है या नहीं।
आगे क्लिक कर देखिए, अर्जुन तेंडुलकर एंड टीम का प्रैक्टिस सेशन
सचिन का बेटा होना अर्जुन तेंडुलकर को पड़ेगा भारी?