फाइनल से किया आगाज
धोनी के इस शानदार सफर की शुरुआत हुई मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम से। श्रीलंका के खिलाफ वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में उन्होंने नाबाद 91 रन बनाए। 2 अप्रैल 2011 को खेले गए उस मैच में धोनी ने 79 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौकों और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 91 रन बनाए थे।