खेल डेस्क. टीम इंडिया बुधवार को इंग्लैंड के खिलाफ जब ईडन गार्डन्स के मैदान पर उतरेगी, तो टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर दो अलग तरह के दबाव होंगे। वे किसी भी हाल में कोलकाता में जीत दर्ज कर टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड को पीछे करने की कोशिश करेंगे।
वैसे तो दोनों टीमें मैच को जीतने के लिए पूरा दमखम लगाएंगी, लेकिन मेजबान टीम पर उम्मीदों का दबाव दोगुना होगा।
एक ओर जहां टीम पर इंडियन लॉर्ड्स के नाम से मशहूर कोलकाता के इस ऐतिहासिक मैदान के पिछले 13 साल से बरकरार खास रिकॉर्ड को अटूट रखने की जिम्मेदारी होगी, वहीं कप्तान धोनी यहां फतह हासिल कर देश के सबसे सफल कप्तान सौरव गांगुली को पछाड़ने का प्रयास करेंगे।
ईडन गार्डन्स मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा टेस्ट नया इतिहास रच सकता है। क्या है यह दो खास कीर्तिमान? जानने के लिए आगे क्लिक करें...