खेल डेस्क. टीम इंडिया का कारवां अब चंडीगढ़ के मोहाली में आ कर रुका है। बुधवार को धोनी ब्रिगेड इंग्लैंड के खिलाफ चौथा वनडे मुकाबला खेलेगी। सीरीज में 2-1 से आगे मेजबान टीम मोहाली में जीत दर्ज कर आईसीसी रैंकिंग में अपनी नंबर 1 की कुर्सी और पक्की करना चाहेगी।
कप्तान महेंद्र सिंह धोनी लगातार दो मैच जीतने के बाद जोश में हैं। लेकिन मोहाली के मैदान से जुड़ी एक सच्चाई उनके हौसले तोड़ सकती है।
टीम के स्टार युवराज सिंह का यह होमग्राउंड है, फिर भी यह एक फैक्टर मेजबान टीम को निराश कर सकता है।
मोहाली के मैदान का इतिहास टीम इंडिया के धुरंधरों को क्लीन बोल्ड कर सकता है। यहां पर आज तक कोई भी भारतीय बल्लेबाज वनडे में सेंचुरी नहीं लगा सका है।
आगे क्लिक कर जानिए, युवराज के इस मैदान के पीछे का पूरा सच...