खेल डेस्क. पाकिस्तानी टीम 22 तारीख को भारत दौरे पर आ रही है। 2007 के बाद यह पहला मौका है जब हमारी पड़ोसी क्रिकेट टीम बाइलेट्रल सीरीज खेलने यहां आएगी। 2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के बीच क्रिकेट संबंध भी खत्म से हो गए थे, लेकिन दोनों बोर्ड्स की पहल के बाद एक बार फिर गर्मजोशी देखने को मिल रही है।
भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले हमेशा रोमांचक होते हैं। दोनों ही टीमें भले ही कितने ही बुरे दौर से क्यों न गुजर रही हों, लेकिन आमने-सामने आते ही दोनों का जोश दोगुना हो जाता है।
मैदान पर दोनों के बीच भले ही टकराव रहा हो, लेकिन ऑफ द फील्ड दोनों के रिश्ते बड़े दोस्ताना रहे हैं। कई पाकिस्तानी क्रिकेटर ऐसे भी रहे हैं, जिनके दिल भारतीय सुंदरियों को देख कर फिसल गए। उन्होंने मैदान पर होने वाले कॉम्पिटीशन को भुला कर प्यार की पिच पर जम कर बाउंसर झेले। कुछ रिश्ते सफल हुए, तो कुछ ने शुरू होने से पहले ही दम तोड़ दिया।
आगे क्लिक कर देखिए, कब-कब इंडियन ब्यूटीज के आगे क्लीन बोल्ड हुए पाकिस्तानी दिल...