खेल डेस्क. कहते हैं हर रात की एक सुबह होती है। श्रीलंका के खिलाफ गाले में हो रहे टेस्ट मुकाबले के दौरान मुश्फिकर रहीम, मोहम्मद अशरफुल और नासिर हुसैन के बेहतरीन शतकों ने यह दिखा दिया कि अब बांग्लादेश भी दिग्गज टीमों को टक्कर देने के गुर सीख गया है।
पहली पारी में 638 रन का बनना कोई तुक्का नहीं था। इससे पहले पिछले साल नवंबर में बांग्लादेश ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ भी 500 प्लस रनों की पारी खेली।
बांग्लादेश को टेस्ट टीम का दर्जा मिले 13 साल हो चुके हैं। इस लंबे सफर के बाद अब इस टीम में थोड़ा दम दिखने लगा है।
सिर्फ टीम का ही नहीं, बल्कि बांग्लादेशी खिलाड़ियों में भी गजब का बदलाव हुआ है। अब ये खिलाड़ी पिछड़े हुए नहीं रहे। क्रिकेट और ग्लैमर की शादी के बाद अब ये खिलाड़ी भी लखपति और करोड़पति की कैटेगरी में पहुंच गए हैं।
dainikbhaskar.com आपको आपको मिलवा रहा है बांग्लादेश क्रिकेट के सबसे अमीर खिलाड़ियों से।
आगे क्लिक कर जानिए, कौनसा बांग्लादेशी क्रिकेटर है कितना मालामाल...