खेल डेस्क. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग इन दिनों डोमेस्टिक क्रिकेट टूर्नामेंट रायोबी कप में अपना जलवा बिखेर रहे हैं। मंगलवार को हुए वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में तस्मानिया के पोंटिंग पर बल्ला फेंकने के लिए जुर्माना लगाया गया।
पोंटिंग 96 रन के स्कोर पर माइक हसी के सटीक थ्रो पर रन आउट हो गए थे। शतक से महज 4 रन दूर अनलकी ढंग से रन आउट होने से पोंटिंग भड़क गए। पवेलियन लौटते समय उन्होंने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए बल्ला फेंक दिया।
उनकी इस हरकत को कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन करार देते हुए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उन पर 250 डॉलर का फाइन लगाया।
पोंटिंग के लिए यह सबसे शर्मनाक लम्हा था। 1995 से लेकर 2012 तक अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में वे किसी भी फॉर्मेट में नाइंटीज में पहुंच कर रन आउट नहीं हुए थे। पिछले साल इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने वाले पोंटिंग के साथ यह दुखद वाकया पहली बार हुआ।
आगे क्लिक कर जानिए, कैसे पोंटिंग हुए करियर में पहली बार ऐसे शर्मसार...