विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Cricket >> Cricket Rochak >> Sachin Tendulkar May Lose Master Blaster Tag

रन आउट हो कर सचिन खुद ही उड़वा रहे हैं अपनी खिल्ली?

Dainikbhaskar.com | Oct 19, 2012, 16:42PM IST
 
 

खेल डेस्क. हर फॉर्मेट में खेलने की जिद सचिन तेंडुलकर से जल्द ही मास्टर ब्लास्टर का टैग छीन सकती है। न तो अब उनकी बल्लेबाजी में पुराना फ्लो दिखता है, न ही वे क्रीज पर टिक पाते हैं। यॉर्कशायर के खिलाफ मुकाबले में कुछ ऐसा ही देखने को मिला।
 
चार पारियों में लगातार क्लीन बोल्ड होने वाले सचिन यॉर्कशायर के खिलाफ मुकाबले में रन आउट हुए। उनका गिरता फॉर्म किसी से छिपा नहीं है, लेकिन इसके बावजूद वे संन्यास के बारे में विचार तक नहीं करना चाहते।
 
पिछले साल एशियाई उप-महाद्वीप में हुए वर्ल्ड कप तक सचिन बेहतरीन फॉर्म में थे। उनके बल्ले से लगातार बाउंड्रीज निकल रही थीं। विकेट के बीच दौड़ में भी उनकी फुर्ती युवा क्रिकेटरों को मात दे रही थी, लेकिन अब अचानक से उनके खेल पर उम्र हावी दिखने लगी है।
 
तेंडुलकर के चैंपियंस लीग टी-20 खेलने पर भी सवाल उठ रहे हैं। आलोचकों का तर्क है कि जब तेंडुलकर नेशनल वनडे और टी-20 मैचों से किनारा करते हैं, तो वे चैंपियंस लीग में क्या कर रहे हैं? 
 
यॉर्कशायर के खिलाफ मुकाबले में सचिन का विकेट एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है। आइए, तस्वीरों के जरिए देखते हैं कैसे हुआ मास्टर सचिन का ब्लास्ट फुस्स...
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment