खेल डेस्क. साल 2012 क्रिकेट के लिए बहुत खास रहा। इस साल खेल को वेस्ट इंडीज के रूप में नया टी-20 और टीम इंडिया के रूप में नया अंडर-19 वर्ल्ड चैंपियन मिला। लेकिन जुलाई में हुए एक हादसे ने क्रिकेट वर्ल्ड को शॉक कर दिया।
यह हादसा था साउथ अफ्रीका के स्टार विकेटकीपर मार्क बाउचर का रिकॉर्ड से महज एक कदम दूर गिल्ली आंख में लगने के कारण संन्यास लेना। अभ्यास मैच के दौरान कीपिंग करते हुए एक गिल्ली उनकी बायीं आंख के पास जा कर लगी। इस घटना ने उनके गोल्डन करियर के आगे फुलस्टॉप लगा दिया।
गिल्ली लगते ही बाउचर की आंख से खून निकलने लगा थे। अगले दिन उन्हें टेस्ट मैच में हिस्सा लेना था, लेकिन इस दुर्घटना के कारण उन्हें रिटायरमेंट का ऐलान करना पड़ा।
बाउचर एक खास रिकॉर्ड के करीब थे। एक गिल्ली ने क्रिकेट वर्ल्ड को इस स्पेशल रिकॉर्ड से भी महरूम कर दिया।
आगे क्लिक कर जानिए, उस खास रिकॉर्ड का लेखा-जोखा जो रच सकता था इतिहास