कहा जाता है कि क्रिकेट हॉब्स की नस-नस में था। द मास्टर के नाम से अपने साथियों में लोकप्रिय हॉब्स का क्रिकेट को लेकर जुनून का इस बात से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्होंने 46 वर्ष की उम्र तक क्रिकेट खेला और शतक लगाई। हॉब्स के नाम सबसे अधिक उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड भी है।