विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Cricket >> Latest News >> Afghanistan Starts t20 Wc With Win

गुर्राए अफगानी शेर, 51 रन से रौंद कर किया 'श्रीलंका' को ढेर

Dainikbhaskar.com | Sep 15, 2012, 15:54PM IST
 
 

कोलंबो. टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की राह आसान नहीं होगी। इस बात का प्रमाण टूर्नामेंट के अभ्यास मैच में मिल गया। टीम ने श्रीलंका पर 26 रन से जीत तो दर्ज की, लेकिन साथ ही अफगानिस्तान की 51 रन की जीत ने धोनी ब्रिगेड की मुश्किलें बढ़ा दीं।

मूर्स स्पोर्ट्स क्लब में हुए वार्म अप मैच में अफगानिस्तान ने श्रीलंका-ए टीम को 51 रन से हराया। मोहम्मद नबी (51 रन), असगर स्तानिकजाई (50 रन) और मोहम्मद शहजाद (48 रन) की बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 209 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका-ए टीम 158 रनों पर ऑल आउट हो गई।

अफगानिस्तान के लिए दौलत ज़दरान ने 22 रन देकर 3 विकेट चटकाए, वहीं मोहम्मद नबी, समीउल्लाह शेनवारी और नसीम बरस ने 2-2 विकेट झटके। शापूर जदरान को 1 विकेट मिला।

श्रीलंका-ए टीम के लिए कोसला कुलसेखरा ने 5 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 63 रन जरूर बनाए, लेकिन वे टीम को जीत नहीं दिला सके। पूरी टीम 18.2 ओवरों में ही 158 रन बना कर सिमट गई।

तस्वीरों में देखिए, अफगानिस्तानी टीम के धुरंधरों का कमाल...
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment