भारत दौरे पर आई ऑस्ट्रेलियाई टीम दो टेस्टों में मिली करारी शिकस्त से हैरान है। सीरीज को टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के लिए असली टेस्ट माना जा रहा था लेकिन कंगारुओं तो यहां मुकाबले में ही नहीं आ पाए और घुटने टेक दिए।
टीम की हार से ऑस्ट्रेलियाई मीडिया और पूर्व क्रिकेटर्स तिलमिलाए हुए हैं और सारी खीज कोच मिकी ऑर्थर और टीम के शीर्ष बल्लेबाजों के साथ बॉलिंग डिपार्टमेंट पर निकल रही है।
भारतीय स्पिनर्स का भूत ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के सिर चढ़कर बोल रहा है। स्पिन के सामने क्लार्क को छोड़ अन्य बल्लेबाज जिस तरह नौसिखिए साबित हो रहे हैं उससे कोच भी परेशान हैं।
स्पिनर्स से भयभीत कंगारू हैदराबाद में पांचवे दिन भी उसी पिच पर खेलने उतरे जहां वे चौथे दिन के पहले ही सेशन में मैच हार चुके थे।
पांचवे दिन उसी पिच पर खेलने क्यों उतरे कंगारू और क्या था उनका प्लान जानने के लिए क्लिक करें आगे की तस्वीरें...