खेल डेस्क. कभी टीम इंडिया की बॉलिंग अटैक की जान रहे अजीत आगरकर आज (4 दिसंबर) अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं।
मुंबई में जन्मे इस क्रिकेटर ने मध्यम तेज गेंदबाजी से टीम में अपनी खास जगह बनाई थी। लेकिन गिरते फॉर्म ने उन्हें टीम से ऐसा बाहर किया कि चयनकर्ताओं की लिस्ट से वे हमेशा के लिए गायब हो गए।
आगरकर ने अपने करियर में कई उतार चढ़ाव देखे। कभी वे अपने स्टार पर्फॉर्मेंस से फैन्स के स्टार बने, तो कभी गेंदें पिटने के बाद उन्हें भड़के हुए प्रशंसकों की गालियां भी सुनना पड़ीं। कुछ आलोचक तो उनके टीम में सेलेक्शन के बाद उन्हें आगरकर की जगह 'आगर-क्यों' कहने लगे।
इन सबके बावजूद उन्होंने निजी और प्रोफेशनल जिंदगी में कुछ ऐसे कारनामे किए, जो इतिहास रच गए।
आइए, बर्थडे के मौके पर जानते हैं क्यों आगरकर को कहा जाता सकता है क्रिकेट का शाहरुख खान...