खेल डेस्क. इंग्लैंड की टीम भले ही वनडे सीरीज में 2-3 से पिट कर घर लौटी हो, लेकिन अंग्रेज खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीता। सीमित ओवरों के क्रिकेट में धोनी ब्रिगेड धुरंधर साबित हुई, परंतु इससे टेस्ट सीरीज में मिली हार को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
हमेशा से अपने घरेलू मैदानों पर दबंग रही टीम इंडिया को एलिस्टर कुक की अगुवाई वाली इंग्लिश टीम ने चारों खाने चित किया। इंग्लैंड की ऐतिहासिक टेस्ट जीत में जिस खिलाड़ी का सबसे बड़ा योगदान रहा वे थे खुद कप्तान कुक। कुक ने बल्ले से रनों की झड़ी लगाते हुए मेजबान टीम को बेहाल कर दिया। बैटिंग के बाद अपनी शानदार कप्तानी से उन्होंने सभी को प्रभावित किया।
ग्लूसेस्टर में जन्मे एलिस्टर कुक वैसे तो एक गंभीर और शर्मीले किस्म के क्रिकेटर हैं, लेकिन कभी-कभी वे अपने निराले अंदाज से सभी को चौंका देते हैं।
2008 में उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान न्यूड लड़कियों की बॉडी पेंट की थी।
आगे क्लिक कर देखिए, एलिस्टर कुक के कुछ खास अंदाज...