विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Cricket >> Latest News >> Ambati Rayudu In For Injured Manoj Tiwary

मौका मिलते ही पस्त हुए मनोज... और 'सचिन के छोरे' को मिल गया मौका

Agency | Dec 11, 2012, 15:50PM IST
 
 

नई दिल्ली. बगल की चोट से जूझ रहे मध्यक्रम के बल्लेबाज मनोज तिवारी की जगह अंबाती रायुडू को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले दो टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है।
 
बंगाल के कप्तान तिवारी को सौराष्ट्र के खिलाफ रणजी मैच के दौरान बल्लेबाजी करते समय रविवार को चोट लगी थी और वह छह सप्ताह के लिए क्रिकेट के मैदान से बाहर हो गए हैं। तिवारी को इससे पहले कलाई की चोट से जूझना पड़ा था, लेकिन फिट होने के बाद उन्होंने गुजरात के खिलाफ 191 रन और इंग्लैंड के खिलाफ बोर्ड अध्यक्ष एकादश की तरफ से 93 रन बनाए थे।
 
रायुडू 2010-11 से बड़ौदा के लिए खेल रहे हैं और इस वर्ष उन्होंने अब तक पांच मैचों में 64, 85, 10, 54, 1, 131 और 58 के स्कोर किए हैं। धुरंधर बल्लेबाज रायुडू, हालांकि, अक्टूबर में हुई चैंपियंस लीग टवंटी-20 में मुंबई इंडियंस की तरफ से कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे।
 
इस वर्ष आईपीएल में रायुडू ने मुंबई इंडियंस के लिए 15 पारियों में 132.14 के स्ट्राइक रेट से 333 रन बनाए थे और वह मुंबई के लिए रोहित शर्मा के बाद सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज थे।
 
भारत और इंग्लैंड के बीच टवंटी-20 मैच 20 और 22 दिसंबर को खेले जाएंगे। इसके बाद इंग्लिश टीम क्रिसमस और नए साल के लिए स्वदेश लौट जाएगी। इस दौरान भारत घरेलू जमीन पर पाकिस्तान के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज खेलेगा। इसके बाद इंग्लिश टीम वनडे सीरीज के लिए भारत वापस आएगी।
 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment