अमरोहा. पहला वनडे मुकाबला, वह भी पाकिस्तान के खिलाफ, कुछ ऐसी ही सपनों जैसी शुरुआत की उम्मीद थी शमी अहमद की। 22 साल के इस नौजवान ने अपनी मेहनत और लगन से टीम इंडिया में एंट्री कर अपने शहर अमरोहा, जहां बिजली भी ढंग से उपलब्ध नहीं, उसका नाम रोशन कर दिया।
सोमवार को शमी जब अपने शहर लौटे तो शहर का हर नागरिक उनके स्वागत के लिए पहुंचा था। ढोल नगाड़े, फूल मालाओं के साथ उनका जोरदार स्वागत हुआ।
दिल्ली से घर जाने के लिए शमी के लिए स्थानीय विधायक ने अपनी कार तक भेज दी। शमी किसी सुपरस्टार की तरह कार की छत पर बैठ कर एक जलसे के साथ अपने घर पहुंचे।
शमी ने पहले ही मैच में चार मेडन ओवर डाल कर एक नया भारतीय रिकॉर्ड भी बनाया। यही नहीं, लगातार मैचों में हार रही टीम इंडिया शमी की एंट्री के साथ ही जीत की पटरी पर लौट आई।
आगे क्लिक कर देखिए, शमी का जोरदार स्वागत...