विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Cricket >> Latest News >> Anjali Tendulkar Creates A Buzz!

नागपुर में अंजलि, सचिन के संन्यास की अटकलें तेज

1 of 3 Photos
नागपुर. सचिन तेंडुलकर की नाकामी का सिलसिला जारी है। नागपुर टेस्ट (LIVE: नागपुर टेस्ट के चौथे दिन के खेल का अपडेट ) में भी सचिन महज 2 रन बनाकर आउट हो गए। इस बीच, उनकी पत्नी अंजलि तेंडुलकर नागपुर पहुंच गईं। मौजूदा दौरे से पहले वे सिर्फ एक बार नागपुर आई थीं। चार साल पहले अंजलि ने बीसीसीआई के एक कार्यक्रम में शिरकत की थी। उस कार्यक्रम में अनिल कुंबले, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण को सम्मानित किया गया था। लेकिन नागपुर में दो साल पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में जब सचिन 50 वें शतक की कगार पर थे, तब अंजलि नागपुर नहीं आई थीं। शायद यही वजह है कि अंजली के नागपुर पहुंचने को कुछ लोगों ने सचिन के संन्यास (बोल इंडिया बोल: क्‍या अब सचिन की छुट्टी करने का वक्‍त आ गया है?) की अटकलों के साथ जोड़ रहे हैं। 
 
 
 
हालांकि, बीसीसीआई के हवाले से सामने आई खबर में यही कहा जा रहा है कि इस मामले (सचिन के संन्यास) में जल्द कोई बड़ा फैसला नहीं होगा। सूत्र के मुताबिक, 'जाहिर सी बात है कि सचिन की उम्र 40 साल के करीब है, ऐसे में उनकी हर नाकामी चर्चा का विषय बनेगी। लेकिन सिर्फ सचिन ही नहीं टीम के कई खिलाड़ी खराब दौर से गुजर रहे हैं। हमें सचिन को अकेला छोड़ देना चाहिए। किसी ने भी दुनिया में उनसे ज़्यादा क्रिकेट नहीं खेली है, इसलिए वे सबसे बेहतर समझते हैं।' अंजली की मौजूदगी के बारे में बोर्ड के सूत्र ने कहा, 'भारत में सीरीज़ के दौरान अंजली कई बार सचिन के साथ रहती हैं। इसमें कोई अटपटी बात नही है। संन्यास जैसे विषय पर कोई फैसला लेने से पहले सचिन बोर्ड से बात करेंगे।'  ( मैं सचिन की जगह होता, तो संन्यास ले लेता : गांगुली)
आगे की स्लाइड में पढ़िए, कौन बना सचिन के लिए सबसे बड़ा खतरा: 
 

LIVE: नागपुर टेस्ट के चौथे दिन के खेल का अपडेट 

बोल इंडिया बोल: क्‍या अब सचिन की छुट्टी करने का वक्‍त आ गया है?

मैं सचिन की जगह होता, तो संन्यास ले लेता : गांगुली

 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment