विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Cricket >> Latest News >> Armaan Jaffer's Prolific Run Continues With Classy 473

PHOTOS: सचिन का लाडला अर्जुन नहीं... ये छोटा उस्ताद है अगला 'तेंडुलकर'!

1 of 5 Photos

मुंबई. महज 15 साल के अरमान जाफर ने अंडर-16 स्कूल टूर्नामेंट हैरिस शील्ड में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया है। अरमान ने गुरुवार को हुए मुकाबले में रिजवी स्प्रिंगफील्ड से खेलते हुए बेहतरीन 473 रन बनाए। हैरिस शील्ड स्कूल टूर्नामेंट के इतिहास में यह सबसे बड़ा इंडीविजुअल स्कोर है।

खिताबी मुकाबले में आईईएस वीएन सूले गुरुजी स्कूल के खिलाफ मैच में जाफर ने 369 गेंदों का सामना करते हुए 65 चौकों और 16 छक्कों की मदद से 473 रन बनाए। अरमान रणजी के चैंपियन बैट्समैन वसीम जाफर के भतीजे हैं। 
 
जब देश के टीनएजर्स वैलेंटाइन्स डे को सेलिब्रेट करने में बिजी थे, तब 15 साल के अरमान ने अपने जौहर दिखाते हुए एक नया कीर्तिमान स्थापित किया।

उनसे पहले यह रिकॉर्ड उन्हीं की टीम के सरफराज खान के नाम था, जिन्होंने 2009-10 में 439 रन की पारी खेली थी। सरफराज ने 2009-10 में संजीव जाधव के 25 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा था। जाधव ने 1985-86 में 422 रन बनाए थे।

यह पहली बार नहीं है जब अरमान ने स्कूली क्रिकेट में रिकॉर्ड पारी खेली। इससे पहले भी वे चार सौ प्लस की पारी खेल चुके हैं।

आइए तस्वीरों में देखें मैदान पर अब तक क्या गुल खिला चुका है ये होनहार अरमान और उन्हें क्यों माना जा रहा अगला सचिन तेंडुलकर...


आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment