चाचा ने भी किया था यहां कारनामा
जिमखाना मैदान में आयोजित हैरिस शील्ड क्रिकेट प्रतियोगिता में रिजवी स्प्रिंगफील्ड स्कूल की ओर से खेलते हुए चौदह वर्षीय अरमान जाफर ने गुरुवार को 369 गेंदों पर 473 रन बनाए।
जाफर ने प्रतियोगिता के फाइनल में आईईएस वीएन सूले गुरुजी स्कूल के खिलाफ 65 चौके और 16 छक्कों लगाकर यह स्कोर खड़ा किया। बाएं हाथ के गेंदबाज हेरम्ब परब की गेंद पर अरमान के रनों का अभियान टूट गया और वह एक बार फिर पांच सौ आंकड़े को पार करने से चुक गया।
जाफर की इस पारी के दम पर रिजवी स्प्रिंगफील्ड स्कूल ने पांच विकेट पर 823 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।
इसी मैदान पर 1992-93 में अरमान के चाचा वसीम जाफर ने अंजुमन-ए-इस्लाम की ओर से खेलते हुए मारवाड़ी विद्यालय के खिलाफ इसी प्रतियोगिता में 403 रन बनाए थे।