जाइल्स शील्ड में भी हैं टॉपर
स्कूली क्रिकेट में हाईएस्ट इंडीविजुअल स्कोर का रिकॉर्ड भी अरमान के नाम है। उन्होंने दिसंबर 2010 में जाइल्स शील्ड के मैच में 498 रन बनाए थे।
उस रिकॉर्डब्रेकिंग मैच में अरमान ने आईईएस राजा शिवाजी विद्यालय के खिलाफ यह कारनामा किया था।
उन्होंने स्कूल स्तरीय प्रतियोगिता की एक पारी में अली जोरेन खान के 461 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ा था।
हैरिस शील्ड क्रिकेट प्रतियोगिता में अभी तक अधिकतम स्कोर 439 रनों का था जिसे नवंबर, 2009 में रिजवी स्प्रिंगफील्ड की ओर से खेलते हुए युवा क्रिकेटर सरफराज खान ने बनाया था।