विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Cricket >> Latest News >> Auckland Chose Bowl First Against Titans

LIVE: अजहर एंड कंपनी ने चुनी पहले गेंदबाजी

Dainikbhaskar.com | Oct 17, 2012, 16:50PM IST
 
 


डरबन. एथी बलाटी व अल्फांसो थॉमस की बेहतरीन गेंदबाजी और जैक्स रुडोल्फ व बेहारदीन की शानदार बल्लेबाजी के दम पर 


 
चैंपियंस लीग टी-20 के ग्रुप-ए मुकाबले में साउथ अफ्रीकन टीम टाइटंस ने न्यूजीलैंड की ऑकलैंड को 59 रन से रौंदा। एथी बलाटी और अल्फांसो थॉमस ने 3-3 विकेट चटकाए। जैक्स रुडोल्फ ने 63 और बेहारदीन ने नाबाद 48 रन का योगदान दिया।
 
टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 172 रन बनाए। जवाब में पूरी ऑकलैंड टीम 18.1 ओवरों में 113 रन बना कर ऑल आउट हो गई। आंद्रे एडम्स ने जुझारू 30 रन जरूर बनाए, लेकिन यह टीम को बड़ी हार से बचाने के लिए काफी नहीं रहा।
 
 
रुडोल्फ का पचासा
 
 
टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने वाली ऑकलैंड की रणनीति को टाइटंस के सलामी बल्लेबाजों ने फेल कर दिया। हेनरी डेविड्स (36 रन) और जैक्स रुडोल्फ ने पहले विकेट के लिए 74 रन जोड़े। डेविड्स के आउट होने के बाद रुडोल्फ ने तेजी से रन बटोरते हुए शानदार पचासा लगाया। उन्होंने 7 चौकों की मदद से 63 रन बनाए। 
 
 
बेहारदीन की बेहतरीन बल्लेबाजी
 
 
फरहान बेहारदीन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 48 रन बनाए। उन्होंने महज 23 गेंदों का सामना करते हुए 1 चौके व 3 छक्कों की मदद से यह उपयोगी पारी खेली। इसी के दम पर टाइटंस ने ऑकलैंड के सामने 173 रन की बड़ी चुनौती रखी।
 
 
चला बलाटी का जादू
 
 
एथी बलाटी ने बेहतरीन बॉलिंग करते हुए महज 26 रन देकर 3 विकेट झटके। उन्होंने सबसे पहले ओपनर मार्टिन गुप्टिल को तीसरे ओवर में चलता किया। इसके बाद 9वें ओवर में कॉलिन मुनरो और ग्रांड होमी के विकेट लगातार गेंदों पर लेकर ऑकलैंड को बैकफुट पर ढकेल दिया। बलाटी के बाद अल्फांसो थॉमस ने अपना कमाल दिखाया। उन्होंने दूसरे ही ओवर में लू विंसेंट को विकेटकीपर कुहन के हाथों कैच करवा कर आउट किया। इसके बाद सबसे खतरनाक अजहर महमूद को सस्ते में निपटाया। थॉमस ने 19वें ओवर में एडम्स का विनिंग विकेट भी लिया।
 
 
बेकार गई एडम्स की पारी
 
 
टाइटंस की शानदार गेंदबाजी के सामने ऑकलैंड की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई थी। महज 68 रन के स्कोर पर कीवी टीम के 9 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए थे। ऐसे में आंद्र एडम्स ने माइकल बेट्स के साथ मिल कर 10वें विकेट के लिए बेहतरीन 45 रन की साझेदारी निभाई। इसी पार्टनरशिप के दम पर ऑकलैंड की टीम शर्मनाक हार टाल कर 113 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सकी। 19वें ओवर की पहली गेंद पर एडम्स थॉमस के हाथों आउट हुए। उन्होंने अपनी इस पारी में 2 चौके और इतने ही छक्के लगाए।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment