LIVE: ऑस्ट्रेलिया ने किया पहले गेंदबाजी का फैसला

कोलंबो.आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 मुकाबले में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 32 रन से हराया। 150 रन के टार्गेट का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट गंवा कर 117 रन बना कर सेमी फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया। वहीं भारत के बाहर होते ही पाकिस्तान भी अंतिम चार में पहुंच गया।
पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 149 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 117 रन ही बना सकी। माइक हसी ने नाबाद 54 रन की पारी खेल कर टीम को अंतिम चार में पहुंचाया।
पाकिस्तान ने दी 150 रन की चुनौती
पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 150 रन की चुनौती रखी। टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान ने 6 विकेट गंवा कर 149 रन बनाए। नासिर जमशेद ने सर्वाधिक 55 रन बनाए। मिचेल स्टार्क ने बेहतरीन बॉलिंग करते हुए 20 रन देकर 3 विकेट झटके।
जमशेद का शानदार पचासा
नासिर जमशेद ने अपना अच्छा फॉर्म जारी रखते हुए 55 रन की बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने 4 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 55 रन बनाए। दोनों ओपनर्स के 29 रन के टीम स्कोर पर आउट होने के बाद जमशेद ने कामरान अकमल के साथ तीसरे विकेट के लिए 79 रन की पार्टनरशिप की। उन्हें जेवियर डोहर्टी ने 15वें ओवर में डेविड वार्नर के हाथों कैच करवा कर आउट किया।








