ऑस्ट्रेलिया ने भारत आने से पहले खतरनाक इरादे जाहिर करते हुए वन-डे सीरीज में वेस्ट इंडीज को 5-0 से रौंद दिया। मेलबॉर्न में खेले गए पांचवे और अंतिम एक दिवसयी मैच में ऑस्ट्रेलिया ने इंडीज को 17 रन से हरा दिया। इसके साथ ही कंगारुओं ने यह सीरीज में इंडीज का व्हाइट वॉश कर दिया।
ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर्स में 274 रन बनाए। जवाबी पारी खेलते हुए इंडीज की टीम 257 रन ही बना सकी।
वेस्टइंडीज के लिए कार्लटन चाल्र्स ने सबसे अधिक 100 रन बनाए। पोलार्ड ने भी 45 रनों की उपयोगी पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिशेल जॉनसन और क्लाइंट मैके ने तीन-तीन विकेट लिए।
कैसे आकार लिया ऑस्ट्रेलियाई पारी ने जानने के लिए क्लिक करें आगे की तस्वीरें...