विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Cricket >> Latest News >> Australia Beat Sri Lanka By Inning An 201 Runs

24.2 ओवरों में ढेर हुआ श्रीलंका, मिली 11 सालों की सबसे शर्मनाक हार

1 of 9 Photos
मेलबर्न. मैन ऑफ द मैच मिचेल जॉनसन के बेहतरीन ऑलराउंड परफॉरमेंस और कप्तान माइकल क्लार्क के शतक के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को पारी और 201 रन से हराया। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर हुए सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में मेहमान श्रीलंका को चोटिल खिलाड़ियों के कारण यह शर्मनाक पराजय झेलनी पड़ी।
 
ऑस्ट्रेलिया ने कप्तान माइकल क्लार्क के 106 और मिचेल जॉनसन के नाबाद 92 रन की पारी की बदौलत पहली पारी में 460 रन बनाए थे। फर्स्ट इनिंग में 156 रन बनाने वाली श्रीलंका दूसरी पारी में महज 103 रन के छोटे स्कोर पर ऑलआउट हो गई। कुमार संगकारा जहां 27 रन बना कर रिटायर्ड हर्ट लौटे, वहीं प्रसन्ना जयवर्धने और चनक वेलेगेदरा चोटिल होने के कारण बल्लेबाजी के लिए ही नहीं उतरे।
 
मैच में 6 विकेट लेने और नाबाद 92 रन की पारी खेलने के लिए मिचेल जॉनसन को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। टेस्ट इतिहास में यह श्रीलंका की तीसरी सबसे बड़ी हार है। इससे पहले 2001 में साउथ अफ्रीका ने उसे पारी और 229 रन के अंतर से हराया था। 1993 में श्रीलंका को कोलंबो में साउथ अफ्रीका ने ही पारी और 208 रन से हराया था।
 
कुमार संगकारा दूसरी पारी के 17वें ओवर में मिचेल जॉनसन की गेंद पर चोटिल हो गए थे। शॉर्ट गेंद के ग्लव पर लगने के बाद वे दर्द से बेहाल हो गए थे, जिसके बाद वे फिजियो के साथ पवेलियन लौट गए। 
 
इसके बाद गेंदबाजी के दौरान घायल हुए चनक वेलेगेदरा और प्रसन्ना जयवर्धने बल्लेबाजी के लिए नहीं उतर सके। 
 
इस जीत के साथ ही मेजबान ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली। सीरीज का आखिरी मैच 3 जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा।
 
आगे क्लिक कर तस्वीरों में देखिए श्रीलंका की 11 सालों में सबसे शर्मनाक हार...

आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment