खेल डेस्क. चेन्नई में हो रहे वार्म अप मैच के पहले ही दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमजोरी खुल कर सामने आ गई। आईपीएल-6 में सबसे महंगे बिके ग्लेन मैक्सवेल से लेकर धमाकेदार ओपनर एड कोवन तक ने युवा ऑफ स्पिनर परवेज रसूल के आगे घुटने टेक दिए।
स्पिन के लिए मददगार चेन्नई की पिच पर जब कश्मीर के रसूल ने अपनी उंगलियों का जादू दिखाया, तो मेहमान बल्लेबाज हैरान रह गए। 167 रन जोड़ने तक महज 3 विकेट गंवाने वाली ऑस्ट्रेलिया ने अपने अगले 7 विकेट महज 74 रन जोड़ते हुए गंवा दिए।
जिस प्रकार भारतीय बल्लेबाज तेज उछाल भरी गेंदबाजी के खिलाफ नौसिखुए साबित होते रहे हैं, ठीक उसी तरह इंग्लैंड से लेकर ऑस्ट्रेलिया तक के बल्लेबाज फिरकी गेंदबाजों के हाथों कठपुतली बनते आए हैं।
जब रसूल सरबजीत ल़ड्डा के साथ मिल कर कंगारुओं की भुर्जी बना रहे थे, तब टीवी पर इस मैच को बड़े गौर से देख रहे टीम इंडिया के स्पिनर हरभजन सिंह, आर अश्विन और प्रज्ञान ओझा मन ही मन मुस्कुरा रहे थे।
इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में 1-2 से पिटने के बाद भारतीय टीम में टेस्ट क्रिकेट में धमाकेदार वापसी के लिए बड़ी बेताबी है। इसीलिए सेलेक्टर्स ने कंगारुओं के खिलाफ पहले दो मैचों के लिए मेहमानों के सबसे बड़े 'दुश्मन' हरभजन सिंह को चुना है।
dainikbhaskar.com ने आंकड़ों पर नजर डालते हुए यह जानने की कोशिश की कि क्या आज भी स्पिन के खिलाफ कमजोर हैं ऑस्ट्रेलिया के बैट्समैन।
आगे क्लिक कर जानिए, हर ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाज का स्पिन के खिलाफ ट्रैक रिकॉर्ड, पढ़िए पूरी POSTMORTEM रिपोर्ट