कोलंबो. जेस कैमरन की शानदार बल्लेबाजी और जेस जॉनेसन की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने अपने टी-20 वर्ल्ड चैंप होने का रुतबा कायम रखा। प्रेमदासा स्टेडियम में हुए फाइनल मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन ने इंग्लैंड को 4 रन से हराया।
5 चौकों और 1 छक्के की मदद से बेहतरीन 45 रन की पारी खेलने वाली जेस कैमरन को प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया।
टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट के नुकसान पर 142 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम 20 ओवरों में 9 विकेट गंवा कर 138 रन ही बना सकी।
ऑस्ट्रेलिया ने 2010 में भी इस खिताब को जीता था।