ब्रिसबेन. वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला मेजबान ऑस्ट्रेलिया के सबसे शर्मनाक मंजर लेकर आया। नुवान कुलसेखरा की स्विंग होती गेंदों के सामने एक-एक कर ऑस्ट्रेलिया के धुरंधर आउट होते गए। महज 26.4 ओवरों में ही श्रीलंका के शेरों ने कंगारुओं को 74 रन पर ढेर कर दिया।
ऑस्ट्रेलिया की हालत इससे भी खराब हो सकती थी यदि मिचेल स्टार्क ने जेवियर डोहर्टी के साथ 34 रन की साझेदारी न की होती। ये दो बल्लेबाज ही 10 से ज्यादा का स्कोर बना सके। शेष सभी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार करने से पहले ही पवेलियन लौट गए।
आगे क्लिक कर तस्वीरों में देखिए, ऑस्ट्रेलिया का सबसे शर्मनाक प्रदर्शन