विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Cricket >> Cricket Celebrities >> Australian Team Missing Mike Hussy

Ind Vs Aus: फजीहत झेल रहे कंगारुओं को याद आ रहा फैमिली के साथ बिजी यह चैंप

1 of 10 Photos
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2013 में पहले चेन्नई और फिर हैदराबाद में टीम इंडिया के हाथों मिली शर्मनाकर हार से ऑस्ट्रेलियाई सकते में हैं। कोच मिकी ऑर्थर और कप्तान माइकल क्लार्क अब अगले दो टेस्ट के लिए फजीहत से बचने के लिए माथापच्ची में जुटे जरूर हैं पर  टीम की राह आसान दिखाई नहीं दे रही है। 
 
दूसरी ओर ऑस्ट्रेलियाई मीडिया भी टीम को कोसने में लगा है वहीं मौके का फायदा उठाते हुए ऐशेज से पहले अंग्रेजों ने भी माइंडगेम खेलना शुरू कर दिया है।  भारत की स्पिन लेती विकेटों के लिए गैर अनुभवी बल्लेबाजों के चयन पर सिलेक्टर्स भी मीडिया के निशाने पर हैं। 
 
मीडिया ने भारत दौरे के लिए माइकल हसी जैसे अनुभवी  बल्लेबाजों की कमी को लेकर सिलेक्टर्स पर भी निशाना साधा है।  कहा जा रहा है कि जब सचिन 39 के होकर टेस्ट खेल सकते हैं तो फि र ऑस्ट्रेलिया के स्पिन खेलने में अव्वल माइक हसी को सिलेक्टर्स ने संन्यास क्यों लेने दिया। 
 
दो मैचों की हार के बाद अब हसी से अपने संन्यास पर फिर से विचार करने की बातें भी कही जा रही हैं लेकिन परिवार के साथ बिजी हसी इस प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया है। 
 
 
आइए तस्वीरों में देखें रिटायरमेंट के बाद किस तरह बिजी हैं माइक हसी और क्यों सता रही है कंगारुओं को उनकी कमी..
 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment