बीसीसीआई की चयन समिति और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की घोर आलोचना कर पूर्व चयनकर्ता मोहिंदर अमरनाथ (जिमी) सुर्खियां बटोर रहे हैं। एक क्रिकेटर के रूप में और एक शालीन व्यक्तित्व के कारण उनकी जो उजली छवि बनी हुई थी, उसमें हल्की सी खरोंच आ गई है। मोहिंदर ने अपनी भड़ास निकालने का समय सही नहीं चुना। इंग्लैंड टीम इन दिनों भारत के दौरे पर है। कम से कम उन्हें मेहमानों के सामने अपने लोगों की फजीहत तो नहीं करनी चाहिए थी।
तस्वीरों के जरिए पढ़िए पूरा लेख- अयाज मेमन की कलम से...