गाले. 11 मार्च का दिन अंडरडॉग बांग्लादेश के नाम रहा। एक ओर जहां भारत में ऑस्ट्रेलिया जैसे दिग्गज टीम पारी के अंतर से शिकस्त झेल रही है, वहीं दूसरी ओर टेस्ट क्रिकेट में महज 13 साल पुरानी बांग्लादेश ने श्रीलंका के गाले मैदान पर एक नया इतिहास रच दिया।
मुश्फिकर रहीम ने बांग्लादेश क्रिकेट इतिहास का पहला दोहरा शतक लगाया। उनकी ऐतिहासिक पारी में जब मोहम्मद अशरफुल (190) और नासिर हुसैन (100) ने अपना दम जोड़ा, तो बांग्लादेश ने इतिहास में पहली बार 600 रन के टेस्ट स्कोर का आंकड़ा पार कर लिया।
महज दो दिन के खेल में अंडरडॉग के तमगे के साथ बदनाम रही बांग्लादेश ने दो-दो ऐतिहासिक कारनामे कर दिखाए।
गाले इंटरनेशनल स्टेडियम पर 8 तारीख को शुरू हुए टेस्ट मुकाबले में जब श्रीलंका टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरा, तो लगा कि मेजबान बांग्लादेशी टीम पर आसान जीत दर्ज कर आईसीसी रेटिंग में अच्छे खासे प्वाइंट्स बटोर लेगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
श्रीलंका के धुरंधर कुमार संगकारा ने 142 और लाहिरु थिरिमने ने नाबाद 155 रन की पारी खेलते हुए टीम को 570 के स्कोर पर जैसे ही पहुंचाया, वैसे ही कप्तान एंजलो मैथ्यूज ने चौथे विकेट के रूप में आउट होने के साथ ही पारी घोषित कर दी।
ऐसा लग रहा था कि बांग्लादेश इस पहाड़नुमा स्कोर के तले दब जाएगा, लेकिन मोहम्मद अशरफुल, कप्तान मुश्फिकर रहीम और नासिर हुसैन ने मिलकर ऐसा कारनामा किया कि मेजबान सकते में आ गया।
आगे क्लिक कर जानिए, कैसे बांग्लादेश जैसी अंडरडॉग टीम ने कैसे एक ही दिन में रचे दो इतिहास