नई दिल्ली. टीम इंडिया की नजरें एक बार फिर टी-20 वर्ल्ड कप पर हैं। फटाफट क्रिकेट में एक बार फिर दुनिया का सिरमौर बनने की चाहत लिए टीम इंडिया (जिसके सात खिलाड़ी 30 से ऊपर के हैं) श्रीलंका में है। लेकिन यह जानकर सभी को आश्चर्य हो रहा है कि सिर्फ खिलाड़ी ही बीसीसीआई भी अंधविश्वास में यकीन करता है।
दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई का मानना है कि बीते साल वर्ल्ड कप की जीत के दौरान भारतीय टीम की जर्सी 'लकी' है। ऐसे में बीसीसीआई ने श्रीलंका में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान नई जर्सी नहीं बल्कि वह जर्सी पहनने को कहा है जिसे पहनकर टीम इंडिया ने 50 ओवर वाले क्रिकेट का वर्ल्ड कप जीता था।
बीते महीने मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान टीम इंडिया के लिए नई जर्सी लॉन्च की गई थी। उस वक्त कहा गया कि श्रीलंका में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान टीम इंडिया की यही पोशाक होगी। नई जर्सी का बायां बाहं पूरी तरह केसरिया रंग का है। इस जर्सी की एक खासियत यह है कि भारतीय तिरंगा खिलाड़ियों के दिल के करीब है।
लेकिन बीसीसीआई के सीएओ रत्नाकर शेट्टी ने कहा है कि बोर्ड ने टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान खिलाड़ियों को वही जर्सी पहनने को कहा है, जो उन्होंने 2011 वर्ल्ड कप के दौरान पहनी थी।
(टीम इंडिया के लिए और कौन है लकी चार्म? जानने के लिए आगे क्लिक करें..)
टीम इंडिया के सात खिलाड़ी 30 से ऊपर के