इस अंग्रेज का ऐसा बोला बल्ला, लॉर्ड्स में मच गया 'हल्ला'
Dainikbhaskar.com
| Sep 03, 2012, 13:23PM IST

टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका ने हाशिम अमला (45), कप्तान एबी डिविलियर्स (39) और एल्गर (35) की उपयोगी पारियों की बदौलत 8 विकेट पर 220 रन बनाए।
221 रन के आसान लक्ष्य को मेजबान इंग्लैंड ने 46.4 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। इयान बेल ने बेहतरीन 88 रन की पारी खेली। जोनेथन ट्रॉट ने 48 रन और इयोन मॉर्गन ने नाबाद 36 रन बनाए।
इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने अपनी वनडे बादशाहत को और मजबूत कर लिया। इससे पहले ओवल में हुए वनडे में जीत दर्ज कर मेजबान टीम रैंकिंग में दोबार नंबर 1 पर पहुंची थी।
तस्वीरों में देखिए, लॉर्ड्स के मैदान पर कैसे मिली मेजबान को जीत...








