विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Cricket >> Off The Field >> Bhojpuri Dabang Beat Kerela Strikers In CCL

PICS: हैदराबाद में भी भोजपुरियों की दबंगई, केरला स्ट्राइकर्स को दी मात

7 of 20 Photos

सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग(सीसीएल) में भोजपुरियों को दबंगई हैदराबाद में भी खूब चली। भोजपुरी टीम ने लगातार दूसरा मैच जीतते हुए खिताबी पर दावेदारी जता दी है।

हैदराबार में शनिवार को खेले गए मैच में भोजपुरी दबंगों ने केरला स्ट्राइकर्स को डकवर्थ लुइस नियम के आधार पर हरा दिया। भोजपुरी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर्स में पांच विकेट पर 167 रन का शानदार स्कोर बनाया।

प्रवेश लाल यादव ने सर्वाधिक 51 रन व अजॉय शर्मा ने 33, उदय तिवारी ने 27, आदित्य ओझा ने 23 व कप्तान मनोज तिवारी ने 17 रन बनाए।

जवाबी पारी खेलने उतरी केरला स्ट्राइकर्स की शुरुआत ही खराब रही और 11 रन के योग पर दोनों ओपनर आउट हो गए । इसके बाद मदन मोहन ने पारी को संभाला ओर 46 रन की पारी खेली। जब टीम का स्कोर 10.2 ओवर्स में चार विकेट पर 75 रन था तभी बारिश आ गई।

इसके बाद खेल शुरू नहीं हो सका और डकवर्थ लुइस नियम के मुताबिक भोजपुरी दबंग को विजेता घोषित किया गया। इस लीग में पहली बार खेल रही भोजपुरी दबंग ने इससे पहले पिछले साल की विजेता चेन्नई राइनोज को हराया था।

तस्वीरों में देखें किस तरह भोजपुरी दबंगों ने हैदराबाद में दी केरला स्ट्राइकर्स को मात और कैसे मनाया जीत का जश्न...


आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment