सेलेब्रिटी क्रिकेट लीग (सीसीएल) का रोमांच अपने चरम पर पहुंच चुका है। फिल्म स्टार जहां पिच पर चौके छक्के लगा रहे हैं वहीं उनका उत्साह बढ़ाने मैदान में मौजूद एक्ट्रेस अपने ग्लैमर से क्रिकेट के इस फटाफट एडीशन को और चटपटा बना रही हैं।
रविवार को पुणे के सुब्रत राय सहारा स्टेडियम में कुछ ऐसा ही नजारा तेलुगु वॉरियर्स और भोजपुरी दबंग के बीच हुए मैच में दिखाई दिया।
वॉरियर्स को बड़ी संख्या में सपोर्ट करने आई ब्यूटीज ने जब बल्ला थामा तो भोजपुरी के दबंग खेलना ही भूल गए। अभी तक लीग में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद भोजपुरी दबंग तेलुगु वॉरियर्स से एकतरफा मुकाबले में हार गए।
तेलुगु वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित बीस ओवर्स में तीन विकेट पर 188 रन बनाए। आदित्य और कप्तान तेजा ने दबंग गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए 67 व 74 रनों की शानदार पारियां खेलीं।
जवाब में भोजपुरी दबंग की शुरुआत ही बेहद खराब रही। केवल एक रन पर ही कप्तान मनोज तिवारी के साथ दो और बल्लेबाज पवेलियन जा चुके थे। शुरुआती झटकों से टीम नहीं उबर पाई और केवल 89 रन पर ऑल आउट हो गई।
इस बड़ी हार के साथ ही भोजपुरी टीम का सेमीफाइनल खेलने की उम्मीदें भी खत्म हो गईं।
तस्वीरों में देखें कैसे तेलुगु वॉरियर्स के सामने भोजपुरी टीम का निकला दम और कैसे मनाया इन हसीनाओं ने जीत का जश्न..