आईपीएल में आपने शिल्पा शेट्टी और प्रिटी जिंटा को अपने खिलाड़ियों के साथ मैदान में क्रिकेट के हर एक पल को जीते हुए कई बार देखा होगा। स्टेडियम में इनकी मौजूदगी से न सिर्फ प्लेयर्स बल्कि टीम के फैन्स में भी उत्साह रहता है।
सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग(सीसीएल) में शामिल टीमें ही जब फिल्म स्टार्स की हों तो फिर एक्ट्रेस इनसे दूर कैसे रह सकती हैं। टीम के ऑनर्स ने भी सीसीएल के साथ अपनी टीम से फैन्स को जोड़ने के लिए इन एक्ट्रेस को ब्रांड एंबेसडर बनाया है।
आइए तस्वीरों में देखें कौन है वो हसीनाएं जो सीसीएल में शामिल अपनी टीम में जोश भरकर क्रिकेट को और ग्लैमरस बना रही हैं...