विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Cricket >> Off The Field >> CCL 3 : Veer Marathi Vs Bengal Tigers Match

CCL: जेनेलिया ने कुछ ऐसा कहा कि वीर मराठा बन गए रितेश

1 of 12 Photos

सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग के दूसरे दौर का धूम-धड़ाका शनिवार और रविवार को हैदराबाद के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में हुआ। रविवार को वीर मराठा ने बंगाल टाइगर्स को 32 रन से हरा कर अपनी पहली जीत हासिल की। मैच का आकर्षण रहे मराठा के स्टार बल्लेबाज सिद्धांत मूले और ब्रांड एंबेसडर जेनेलिया।

पिछले मैच की तरह जेनेलिया को इस बार वीर मराठा ने निराश नहीं किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरे मराठा को रितेश देशमुख और महेश मांजरेकर ने अच्छी शुरुआत दी। रितेश ने 21 व महेश ने 23 रन बनाए। इसके बाद सिद्धांत ने केवल 40 गेंदों पर 70 रन की विस्फोटक पारी खेल टीम को 172 के अच्छे स्कोर तक पहुंचा दिया।

जवाबी पारी खेलने उतरी बंगाल टाइगर्स को जेनेलिया से टिप्स लेकर उतरे रितेश ने दूसरे ओवर में ही झटका दे दिया। इसके बाद सैंडी और कप्तान जीत ने मराठा के स्कोर तक पहुंचने की भरसक कोशिश की लेकिन जेनेलिया के बॉलर्स ने बंगाल को 140 रन पर ही रोक दिया।

बंगाल की लगातार यह दूसरी हार थी। पहले मैच में उसे तेलुगु वॉरियर्स ने नौ विकेट से हराया था। वहीं वीर मराठा को पहले मैच में कर्नाटका बुल्डोजर्स के हाथों शिकस्त मिली थी।

आइए तस्वीरों में देखें किस तरह जेनेलिया की मौजूदगी में वीर मराठा ने फहराई विजय पताका...


आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment