LIVE: धोनी के सुपरकिंग्स को मिली पहले बल्लेबाजी
Dainikbhaskar.com
| Oct 16, 2012, 20:57PM IST

केप टाउन. चेन्नई सुपरकिंग्स को टी-20 चैंपियंस लीग में मंगलवार को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा। गुलाम बोदी (६४), जीन सिमेस (३९) व नील मैकेंजी (३२) की पारियों की मदद से लॉयंस ने धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई टीम को छह विकेट से हराया। चेन्नई ने ६/१५८ रन बनाए। धोनी ने सर्वाधिक 34 रन की पारी खेली। लॉयंस ने तीन गेंद शेष रहते चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। चेन्नई की ओर से डग बोलिंजर ने दो विकेट लिए। चेन्नई इससे पहले सिडनी सिक्सर्स से हारा था। (पढें, सचिन के सम्मान पर भड़के ऑस्ट्रेलियाई)
इससे पहले चेन्नई का कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। कप्तान धोनी ने सर्वाधिक 34 रन बनाए। उनके अलावा बद्रीनाथ ने 27* व फाफ डु प्लेसिस ने 25 रन का योगदान दिया। धोनी व बद्रीनाथ ने छठे विकेट के लिए 50 रन की भागीदारी की। लॉयंस के स्पिनर ऐरोन फैंगिसो ने 16 रन देकर दो विकेट लिए।
चेन्नई ने बनाए 158 रन
टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करने उतरे चेन्नई सुपरकिंग्स ने 6 विकेट पर 158 रन बनाए। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 2 चौकों व 2 छक्कों की मदद से सर्वाधिक 34 रन का योगदान दिया। एस बद्रीनाथ ने 2 छक्कों की मदद से नाबाद 27 रन की पारी खेली। प्लेसिस ने 25, मुरली विजय ने 22, सुरेश रैना ने 20 और रवींद्र जडेजा ने 21 रन का योगदान दिया।
लॉयंस के लिए आरोन फांगिसो ने 17 रन देकर 2 विकेट झटके।
गुलाम का शानदार पचासा
159 रन के टार्गेट का पीछा करने उतरी लॉयंस टीम की शुरुआत बहुत खराब रही। चेन्नई के डग बोलिंगर ने उसके पहले दो विकेट महज 8 रन के योग पर ही गिरा दिए। लॉयंस का पहला विकेट इनिंग की पहली गेंद पर गिरा। कप्तान एलवीरो पीटरसन बिना खाता खोले बोलिंगर की गेंद पर पगबाधा आउट हुए। इसके बाद तीसरे ओवर में उसने दूसरा विकेट भी गंवा दिया।
ओपनर गुलाम बोडी ने एक छोर से पारी संभालते हुए अर्धशतक लगाया। उन्होंने 46 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौकों व 4 छक्कों की मदद से 64 रन बनाए। उन्होंने नील मैककेंजी के साथ तीसरे विकेट के लिए 93 रन की पार्टनरशिप की।
साइम्स ने पलटा पासा
बोडी और मैककेंजी बेहतरीन पारियां खेल कर 17वें ओवर तक आउट हो गए। अब लॉयंस का स्कोर 115 रन पर 4 विकेट था। जीत मुश्किल लग रही थी, लेकिन जीन साइम्स ने क्रिस मॉरिस के साथ मिल कर मैच का पासा पलट दिया। उन्होंने महज 23 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौकों की मदद से नाबाद 39 रन बनाए। मॉरिस ने 1 छक्के की मदद से 7 गेंदों पर 12 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों ने नाबाद 44 रन जोड़ कर टीम को जीत दिलाई।
मैन ऑफ द मैच आरोन फांगिसो
बॉलर आरोन ने शानदार परफॉर्मेंस करते हुए 17 रन देकर 2 विकेट चटकाए। इसके अलावा उन्होंने फाफ डु प्लेसिस का बेहतरीन कैच भी लपका।
इससे पहले सिडनी स्कॉर्चर्स ने यॉर्कशायर को 8 विकेट से रौंदा।






