विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Cricket >> Talking Pictures >> Cheteshwar Pujara Brilliant In ODI Format Too

PHOTOS: पावरफुल पुजारा को आखिरकार मिस कर ही गए धोनी!

1 of 6 Photos
खेल डेस्क. टीम इंडिया शुक्रवार को राजकोट में इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे मुकाबला खेल रही है (पढ़ें लाइव अपडेट)। धोनी के धुरंधर पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी वनडे में जीत दर्ज करने के बाद जोश में लौट आए हैं, लेकिन वे मेहमान टीम को किसी कीमत पर हलके में नहीं लेंगे। 
 
मैच की पूर्व संध्या पर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा था कि वे दिल्ली वाली प्लेयिंग इलेवन ही जारी रख सकते हैं। लेकिन उन्‍होंने एक बदलाव करते हुए टीम में शमी अहमद की जगह अशोक डिंडा को लिया है। उनका यह फैसला टीम पर भारी पड़ सकता है। लोकल ब्वॉय और मैन इन फॉर्म चेतेश्वर पुजारा को बाहर रखना टीम के लिए महंगा साबित हो सकता है।
 
पुजारा ने कर्नाटक के खिलाफ मुकाबले में 352 रन की पारी खेली। राजकोट के यूनिवर्सिटी ग्राउंड पर हुए क्वार्टरफाइनल में पुजारा ने मैच विनिंग नॉक खेलते हुए 427 गेंदों में 49 चौके और 1 छक्का लगाया। इससे पहले मध्यप्रदेश के खिलाफ उन्होंने नाबाद 203 रन बनाए थे।
 
पुजारा के पराक्रम ने सौराष्ट्र को रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंचा दिया।
 
फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अलग-अलग लेवल पर खेलते हुए यह पुजारा की पांचवी ट्रिपल सेंचुरी है। रनों के बादशाह सचिन तेंडुलकर एक पारी में 300 रन का आंकड़ा छूने में नाकाम रहे हैं। लेकिन पुजारा बड़ी आसानी के साथ इस कारनामे को अंजाम दे देते हैं।
 
ऐसा नहीं कि पुजारा सिर्फ टेस्ट जैसे गंभीर फॉर्मेट में ही धमाल कर सकते हैं। 50-50 ओवरों के फॉर्मेट में भी उन्होंने बेहतरीन औसत से रन बनाए हैं।
 
अक्टूबर 2012 में खेले आखिरी घरेलू वनडे टूर्नामेंट में उन्होंने सौराष्ट्र को चैंपियन बनाया था। एनकेपी साल्वे चैलेंजर ट्रॉफी में पुजारा ने बेहतरीन बैटिंग का प्रदर्शन कर यह उपलब्धि हासिल की थी।
 
आगे क्लिक कर देखिए, पुजारा की खास वनडे पारियों की झलक

आपकी राय

 

राजकोट में आज पुजारा को मैदान पर मौका देना चाहिए या नहीं


आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment