खेल डेस्क.हैदराबाद टेस्ट के पहले दिन टीम इंडिया ने 5 विकेट के नुकसान पर 307 रन बनाए। 19 महीने बाद टीम में वापसी कर रहे चेतेश्वर पुजारा जहां 119 रन बना कर नाबाद रहे, वहीं कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 29 रन बना कर उनके साथ अविजित रहे।
पिछले साल इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में फजीहत करवाने के बाद अपने खोए टेस्ट फॉर्म की तलाश में जुटी टीम इंडिया ने किसी तरह हैदराबाद का पहला दिन बचा लिया।
टीम के 307 रन के स्कोर में जितना योगदान पुजारा के शतक और विराट कोहली की हाफ सेंचुरी का रहा, उतना ही कॉन्ट्रिब्यूशन कीवी खिलाड़ियों की खराब फील्डिंग का भी रहा। न्यूजीलैंड टीम ने दिन भर में कुल 4 कैच टपकाए।
आइए, देखते हैं कैसे हमारे मेहमानों ने धोनी ब्रिगेड का काम किया आसान...