खेल डेस्क. ऑस्ट्रेलिया की भारत में शर्मनाक हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज अपने खिलाड़ियों की कमियां निकालने के साथ-साथ मेजबान स्टार्स की बढ़ाई करने में जुट गए हैं।
पूर्व दिग्गज रिची बेनॉड ने चेतेश्वर पुजारा की तारीफ एक अनोखे अंदाज में की। उन्होंने पुजारा के एक बयान पर चुटकी लेते हुए ट्विटर पर लिखा, "लगता है पुजारा की पत्नी ने उनके बेडरूम में उनके लिए ऊंचे मापदंड बना रखे हैं।"
पुजारा ने मैन ऑफ द मैच का अवार्ड लेते हुए कहा था, "मैं बहुत खुश हूं। मैच से पहले मुझ पर थोड़ा दबाव था। मेरी अभी-अभी शादी हुई है और मेरी पत्नी मुझसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रही है। हम जानते थे कि नई गेंद परेशानी का सबब बन सकती है। हमारा प्लान था कि हम शुरुआत में विकेट न गंवाएं। मैंने अपना नैचुरल गेम खेला। डोमेस्टिक क्रिकेट में मैं ऐसी बड़ी पारियां खेलता रहता हूं। उनके अनुभव मेरे बड़े काम आए। विजय के साथ मेरी साझेदारी अहम रही।"
बेनॉड ने इस बयान में से पुजारा की पत्नी वाली बात की सर्किल लगाते हुए यह मजेदार ट्वीट किया है।
उल्लेखनीय है कि पिछले महीन 13 फरवरी को पुजारा ने पूजा संग ब्याह रचाया था। उनके इस अहम मैच को देखने पूजा राजकोट से हैदराबाद पहुंची थीं। पुजारा की डबल सेंचुरी लगते ही उन्होंने ताली बजा कर अपने साजन का उत्साह बढ़ाया था।