नई दिल्ली. इंग्लैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए टीम में चुने गए बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने कहा है कि उन्हें अपने संतोषजनक प्रदर्शन के बाद वनडे टीम में बुलावे का भरोसा था।
टेस्ट टीम में शामिल होने के लगभग दो वर्ष के बाद वनडे टीम में शामिल किए गए पुजारा को विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग की जगह टीम में शामिल किया गया है।
वनडे टीम में शामिल किए जाने पर खुशी जताते हुए कहा, ‘मुझे वनडे में शामिल किए जाने की उम्मीद थी। मैंने घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया। उसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ भी प्रदर्शन अच्छा रहा। इसलिए मुझे उम्मीद थी कि मैं वनडे प्रारूप में भी अच्छा प्रदर्शन कर सकता हूं।’
आगे क्लिक कर जानिए, पुजारा का संघर्ष