REAL KING: 20 साल की उम्र में गेल ने दिखा दी थी अपनी डर्टी पिक्चर

खेल डेस्क.क्रिकेट वर्ल्ड के सबसे हॉट एंड सिजलिंग प्लेयर क्रिस गेल आज (21 सितंबर) अपना 33वां बर्थडे मना रहे हैं। दुनियाभर के क्रिकेटप्रेमियों में को अपनी आतिशी बल्लेबाजी से दीवाना करने वाले गेल आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के स्टार बैट्समैन हैं। अभ्यास मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ नाबाद 65 रन बनाने वाले गेल के नाम कई रिकॉर्ड्स दर्ज हैं।
वेस्ट इंडीज के इस मस्तमौला खिलाड़ी की लाइफ मैदान के अंदर जितनी थ्रिलिंग है, उतनी ही रॉकिंग मैदान के बाहर भी है। गेल मैदान पर चौके-छक्के और उसके बाहर जम कर पार्टी करने में विश्वास रखते हैं।
इस टी-20 वर्ल्ड कप में कैरिबियाई टीम को उनसे बड़ी उम्मीदें हैं। अपने बल्ले के जादू से वेस्ट इंडीज क्रिकेट बोर्ड को अपने चयन के लिए मजबूर करने वाले गेल टेस्ट से लेकर टी-20 तक छाए हुए हैं।
आइए, तस्वीरों की जुबानी जानते हैं उनकी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ से जुड़ी कुछ रोचक बातें...






