मीरपुर. आईपीएल के आगाज से पहले उसमें होने वाले रोमांच की आहट बांग्लादेश में सुनाई दे गई। स्टार कैरिबियन बैट्समैन क्रिस गेल ने महज 51 गेंदों में तूफानी सेंचुरी लगा कर अपनी टीम धाका ग्लैडियेटर को शानदार जीत दिलाई।
शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में हुए बांग्लादेश प्रीमियर लीग के मुकाबले में ढाका ग्लै़डियेटर की टीम 4 रन से विजयी रही। 114 रन की पारी खेलने वाले गेल को मैन ऑफ द मैच अवार्ड दिया गया।
इस जीत के साथ ही ढाका की टीम बांग्लादेश प्रीमियर लीग के फाइनल में पहुंच गई।
ढाका द्वारा दिए 198 रन के टार्गेट का पीछा करते हुए सिलहट रॉयल्स की टीम 6 विकेट पर 193 रन ही बना सकी। कप्तान मुश्फिकर रहीम ने 86 रन (6 चौके और 5 छक्के) की पारी जरूर खेली, लेकिन वे टीम को जीत नहीं दिला सके और आखिरी ओवर में रन आउट हो गए।
आगे क्लिक कर जानिए, कैसा रहा गेल का तूफान...