शुवो की धुनाई से की शुरुआत
बांग्लादेशी गेंदबाज सुहरावदी शुवो ने 14वां ओवर डाला। गेल ने इस युवा गेंदबाज को अपना निशाना बनाते हुए पहली ही गेंद पर चौका जड़ दिया। शुवो कुछ समझ पाते उससे पहले ही अगली गेंद पर गेल ने छक्का लगा दिया।
इसी ओवर की आखिरी दो गेंदों पर गेल ने लगातार दो छक्के लगाए। छठी गेंद पर लगे सिक्सर के साथ गेल ने हाफ सेंचुरी भी पूरी की।