2012 में सिलहट का ही निकाला था तेल
गेल ने 2012 के बीपीएल में बारिसाल बर्नर्स से खेले थे। 10 फरवरी 2012 को सिलहट रॉयल्स के ही खिलाफ मैच में उन्होंने तूफानी शतक लगाया था। 44 गेंदों में लगी वह सेंचुरी उनके टी-20 करियर की फास्टेस्ट सेंचुरी थी।
मीरपुर के मैदान में ही हुए उस मैच में गेल ने 44 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौकों और 10 छक्कों की मदद से नॉटआउट 101 रन बनाए थे। उनकी उस तूफानी पारी के दम पर बारिसाल टीम ने 10 विकेट से जीत दर्ज की थी।
किसी भी कैरिबियाई बल्लेबाज द्ववारा लगाया गया वह सबसे तेज टी-20 सैकड़ा था।