10 सेंचुरी लगाने वाले ओनली बैट्समैन
टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड गेल के नाम है। उन्होंने इंटरनेशनल और क्लब क्रिकेट मिला कर 10 सेंचुरी लगाई हैं। बीपीएल मुकाबले में शुक्रवार (15 फरवरी) को उन्होंने 10वां सैकड़ा लगाया।
हाफ सेंचुरी के मामले में भी गेल नंबर 1 हैं। उनके नाम अब तक टी-20 में 33 अर्धशतक दर्ज हैं।
टी-20 में सेंचुरी लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर और न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैक्कुलम का नाम आता है। दोनों बल्लेबाजों ने 5-5 शतक लगाए हैं।