नई दिल्ली. चेन्नई में गुरु नानक कॉलेज मैदान पर भारत ए और आस्ट्रेलिया के बीच जारी तीन दिवसीय प्रैक्टिस मैच के दूसरे दिन रविवार को बारिश की वजह से मैच 12 बजे बाद शुरू हो सका। दूसरे दिन के खेल में मनोज तिवारी के शतक की बदौलत भारत ने 451 का स्कोर खड़ा कर लिया था। इसके जवाब में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया की टीम 131 रन पर चार विकेट खो चुकी थी। भारत की ओर से आरवी ध्रुव और जलज सक्सेना ने दो-दो विकेट झटके। वहीं शेन वाटसन 84 रन बनाकर ध्रुव की गेंद पर आउट हुए।
इस मैच के पहले दिन
शानदार प्रदर्शन करने वाले गौतम गंभीर ने टेस्ट टीम में शामिल नहीं करने वाले चयनकर्ताओं को जवाब दे दिया। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व सदस्य मैथ्यू हेडन ने गंभीर को टीम में शामिल नहीं होने पर हैरानी के साथ साथ संतोष जताया है।
'द डेली टेलीग्राफ' ने हेडन के हवाले से कहा है, 'भारत ने गौतम गंभीर को टीम से बाहर कर दिया, यह आस्ट्रेलिया के लिये सकारात्मक कदम है। वह जब भी आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हैं, अच्छा करते हैं। उनकी और वीरेंद्र सहवाग की सलामी जोड़ी काफी ताकतवर है। भारत का गंभीर को बाहर रखना हैरानी भरा फैसला है।'
चेन्नई में टीम इंडिया की प्रैक्टिस और क्रिकेट से जुड़ी अन्य खबरों के लिए आगे के स्लाइड पर क्लिक करें...