ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में 22 फरवरी से शुरू होने वाली चार टेस्ट मैचों की सीरीज को जीतने के लिए टीम इंडिया ने शनिवार से कसरत शुरू कर दी है। हालांकि शनिवार की प्रैक्टिस की सबसे खास बात रही सचिन के तेवर की। तेंडुलकर ने हरभजन की गेंदों पर भी अपनी बाहें खोलीं। यही नहीं उन्होंने अभ्यास कराने के लिए आए 15 युवा गेंदबाजों की गेंदों पर जमकर लंबे-लंबे शॉट मारे। उनके एक शॉट से पवेलियन एरिया की खिड़की में लगा कांच भी टूट गया। इसके अलावा वीरेंद्र सहवाग भी अलग लुक में नजर आए। प्रैक्टिस के समय उन्हें नजर का चश्मा पहने हुए देखा गया।